Raipur. रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के सामने बेबीलोन इंटरनेशनल में सूत्रा' - द इंडियन फैशन एक्जीबिशन का तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज 23 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ,आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया। वही रायपुर में फैशन और लाइफस्टाइल के शौकीनों के लिए सूत्रा' दिवाली और करवाचौथ स्पेशल एडिशन लेकर आया है जहां त्योहारो की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे बेहतरीन कलेक्शन का अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस प्रदर्शनी में देशभर के प्रसिद्ध डिजाइनर्स और ब्रांड्स के बेहतरीन फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल कलेक्शंस को एक साथ लाया गया है।


करवाचौथ और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए, सूत्रा खरीदारों को आकर्षक ट्रेडिशनल वियर, समकालीन फैशन, स्टेटमेंट ज्वेलरी, हाथ से बनी कलाकृतियां और अनोखे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स खोजने का एक शानदार अवसर दे रहा है।त्योहारों के लिए कपड़ों की खरीदारी से लेकर उपहार देने और जश्न मनाने के लिए विशेष चीजों तक, आने वाले लोग हर स्टाइल के मुताबिक विविध कलेक्शंस देख सकते हैं। उदघाटन समारोह में प्रमुख रूप से बरखा अन्दानी, नेहा, पारुल अग्रवाल,कनिष्का, ऋतु, रेशमा निहिचलानी,आशा फटनानी, धैर्य,पूर्णाशा कोशिर,पूजा शिल्पकार, सविता गुप्ता, ऋतु वर्मा, वर्षा जैन, दक्षा अग्रवाल,डॉली, मनीषा, डॉ.संध्या साहू,शुभांगी आप्टे,आँचल अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है। सूत्रा के आयोजनकर्ताओं ने फैशन प्रेमियों से अपील की है कि बड़ी संख्या में पहुंच कर आयोजन को सफल बनाए।
Tags: