रायपुर. रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक एवं पूर्व सांसद सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अवंती विहार स्थित अटल चौक पहुंचकर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,उक्त जानकारी देते हुए अवंती विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि आज हम अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ लिख रहे है तो ये स्व.अटल बिहारी बाजपाई जी की देन है।
वही विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा की जब संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और साथी दलों ने कहा कि वोट की व्यवस्था हो जाएगी तब अटल जी ने कहा कि भले ही सरकार चली जाए पर सत्ता लोलुपो से समझौता कर सरकार बनती है तो मैं ऐसी सरकार को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा, अटल जी ने कहा था मैं मृत्यु से नहीं डरता, मैं डरता हूं तो बदनामी से डरता हूं। विधायक श्री सोनी ने कहा कि अटल जी ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की।
इस अवसर पर कवि राजेश जैन राही एवं छविलाल सोनी द्वारा अटल जी की कविता का पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी एवं मंजूल मयंक श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुब्रत घोष ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीमा साहू, नगर निगम जल विभाग के अध्यक्ष संतोष साहू, पार्षद प्रदीप वर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, एल्डरमैन राजू राघवानी, राजकुमार राठी, महेंद्र बगोड़िया,इंदरचंद जैन,करुणा पांडे, मंजुल श्रीवास्तव,किशोरचंद नायक, गोविंद शर्मा, सुजीत परिहार, विकास मिश्रा, अजय पाणिकर, रामलाल साहू, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags: