श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन ईरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी

छग

Update: 2026-08-01 13:17 GMT
Raipur. रायपुर। श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन ईरा लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन 3 और 4 अगस्त को समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा जाएगा। वही अध्यक्ष संगीता सरावगी एवं सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 29 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है जिससे संग्रहीत होने वाली धन राशि को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में खर्च किया जाता है।

समिति द्वारा अब तक कन्याओं की शादी,गरीब को मेडिकल सेवा,रक्त दान शिविर सहित प्रशिक्षण केंद्र का आयोजन निरंतर जारी है। इसके साथ ही लघु उद्योग संचालित करने वाली स्वावलंबी महिलाओं को मंच देने के उद्देश्य से यह आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने और सशक्त भारत का निर्माण हो सके। प्रदर्शनी में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से डिजाइनर पहुंच रहे है जहां राजधानीवासियों के लिए एक ही छत के नीचे लाइफस्टाइल और फैशन से संबंधित बड़ी वेरायटी उपलब्ध रहेगी।
Tags:    

Similar News