Hero MotoCorp के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 के लिए नहीं देना होगा बैटरी का प्राइस!

Update: 2025-06-19 14:37 GMT
Technology टेक्नोलॉजीबड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अफोर्डेबल बनाने की तैयारी की है। इस कड़ी में कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, Vida के अगले महीने लॉन्च होने वाले VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सब्सक्रिप्शन-बेस्ड बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ लाया जाएगा। इससे Vida VX2 के प्राइस में बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर का BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन सिस्टम पर चलेगा। इससे कस्टमर्स कॉस्ट के अनुसार स्कूटर और बैटरी की अलग से फाइनेंसिंग करा सकेंगे। इसमें प्रतिदिन और मासिक इस्तेमाल दोनों प्रकार के इस्तेमाल के तरीकों के आधार पर सब्सक्रिप्शन प्लांस की रेंज होगी। इससे कस्टमर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के वास्तविक इस्तेमाल के आधार पर भुगतान कर सकेंगे और उन्हें बैटरी की स्थिति या उसे बदलने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में BaaS का विकल्प MG Motor ने पिछले वर्ष Windsor EV के साथ शुरू किया था। इससे इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का शुरुआती प्राइस घट गया है। हालांकि, इसके साथ प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होता है। इस विकल्प को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले कुछ महीनों से Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV है।
हीरो मोटोकॉर्प के Vida का चार्जिंग से जुड़ा इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। इसमें 100 से अधिक शहरों में 3,600 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशंस और 500 से अधिक सर्विस प्वाइंट शामिल हैं। Vida VX2 के प्राइस और सब्सक्रिप्शन प्लांस के बारे में जानकारी जल्द दी जा सकती है। कंपनी ने इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। हीरो मोटोकॉर्प के Vida ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है। कंपनी ने बताया था कि वह 1 जुलाई को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी।
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कंपनी एक कम कॉस्ट वाले EV प्लेटफॉर्म, ACPD पर कार्य कर रही है। इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प के आगामी Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर्स के समान होने की संभावना है। कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इसकी पहले से मौजूद V2 और हाल ही में पेश की गई Z सीरीज से कुछ अलग हो सकते हैं।
Tags:    

Similar News