नई दिल्ली: OnePlus ने चीनी बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। आज हम इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की तुलना बीते साल लॉन्च हुए OnePlus 15 से कर रहे हैं। OnePlus 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है, जबकि OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया था। OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई थी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए OnePlus 16 और OnePlus 15 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 16 vs OnePlus 15
कीमत और स्टोरेज
OnePlus 16 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹85,866), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,799 (लगभग ₹97,317) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1,07,332) है। वहीं OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹84,999 और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹92,999 है।
डिस्प्ले
OnePlus 16 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus 15 में 6.78 इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले साइज पहले जैसा ही है, लेकिन ब्राइटनेस में बढ़ोतरी हुई है।
प्रोसेसर
OnePlus 16 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है। जबकि बीते साल आए OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया था। हर बार की तरह कंपनी ने इस बार भी लेटेस्ट चिपसेट को शामिल किया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus 16 एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 17.0 पर काम करता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 के साथ आया था।
कैमरा सेटअप
OnePlus 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं पिछले साल आए OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। पिछले मॉडल की तुलना में रियर कैमरा अपग्रेड करते हुए 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल किया गया है।
फ्रंट कैमरा
OnePlus 16 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इस बार कंपनी ने फ्रंट कैमरा को अपग्रेड किया है।
कनेक्टिविटी विकल्प
OnePlus 16 में 5जी, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 जेन 1, जीपीएस और एनएफसी शामिल किया गया है। जबकि OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट मिलता है।
डाइमेंशन
OnePlus 16 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 220 ग्राम है। वहीं OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। डाइमेंशन के मामले में दोनों ही मॉडल एक जैसे हैं।
बैटरी बैकअप
OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फ्लैश चार्ज का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई थी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। लेटेस्ट वर्जन में बैटरी में इजाफा किया गया है।