नई दिल्ली: e-SPRINTO ने आज अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-SPRINTO G1 को B2C मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह ई-स्कूटर भारतीय परिवारों और डेली के सफर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर में कई बैटरी ऑप्शन को प्रदान किया है। इसके अलावा यह अलग-अलग राइडिंग मोड और उनके हिसाब से टॉप स्पीड का सपोर्ट करता है। इसमें यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से फीचर्स को शामिल किया गया है। आइए e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 e-SPRINTO G1 के 2.0kW बैटरी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹89,999, 2.5kW बैटरी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹94,999 और 3.0kW बैटरी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹99,999 है। यह ई-स्कूटर चारकोल ब्लैक, स्लेट ग्रे, होरिजोन ब्लू और पाइन ग्रीन में आता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से शुरू होने वाली है। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक www.esprinto.in पर जा सकते हैं।
 e-SPRINTO G1 में कंपनी 2.0kW बैटरी, 2.5kW बैटरी और 3.0kW बैटरी का विकल्प प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 80 किमी, 100 किमी और 130 किमी की रेंज प्रदान करता है। इसके अलावा तीन राइडिंग मोड इको, सिटी और स्पोर्ट प्रदान करता है, जिसके साथ 30 किमी, 40 किमी और 50 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है।
इस ई-स्कूटर में 150 किलो तक वजन उठाने की कैपेसिटी है। इस ई-स्कूटर को विभिन्न भारतीय सड़कों के हिसाब से डिजाइन करते हुए 12 इंच के ट्यूबलेस टायर्स से लैस किया है। इसमें 165 मिमी का ग्राउंड क्लियर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए स्कूटर की बैटरी IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसके अलावा G1 में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन के जरिए नेविगेशन की सुविधा मिलती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। e-SPRINTO ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को डेली आने-जाने के लिए और परिवार के इस्तेमाल के लिए खास तौर पर उपयोगी बनाया है।
Tags: