Vivo T4 Pro :दो कैमरा और दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगा वीवो का यह फोन

Update: 2025-08-23 04:36 GMT
Vivo T4 Pro: अगर आप नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो अगले हफ्ते बाज़ार में आपके लिए एक नया विकल्प लॉन्च होने वाला है। दरअसल, Vivo T4 Pro 26 अगस्त को भारत में दस्तक देगा। मिड-रेंज बजट सेगमेंट में आने वाला यह फ़ोन दमदार बैटरी और कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होने वाला है। इतना ही नहीं, इसमें दो 50MP कैमरे होंगे। यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Pro का सक्सेसर है। आइए एक नज़र डालते हैं कि इस फ़ोन में क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं और इसका मुकाबला किस फ़ोन से होगा।
Vivo T4 Pro के बारे में ये जानकारी सामने आई है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ़ोन में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 20Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ोल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा। इसे स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह AI इरेज, AI इमेज एन्हांस और AI कॉल ट्रांसलेशन समेत कई AI फीचर्स से लैस हो सकता है।
बैटरी और कैमरा क्षमताएँ होंगी दमदार
यह फ़ोन 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। यह बैटरी गेमिंग से लेकर मनोरंजन तक, यूज़र की सभी ज़रूरतों का ध्यान रखेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें शानदार सेटअप होने वाला है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दो 50-50MP लेंस होंगे। इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ आएगा। वहीं, 50MP का टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस 3x ज़ूम देगा। तीसरे लेंस के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
क्या हो सकती है कीमत?
यह फ़ोन 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 25,000-30,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
इसका मुकाबला किस फ़ोन से होगा?
वीवो के इस अपकमिंग फोन का मुकाबला मोटोरोला एज 60 प्रो से होगा। मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले और डाइमेंशन 8350 प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरे के मोर्चे पर इनका मुकाबला दिलचस्प होगा। वीवो की तरह, मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भी 50MP + 50MP + 10MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा भी 50MP का है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध है।
Tags:    

Similar News