नई दिल्ली: Vivo S2 लॉन्च के बाद कंपनी इस फोन का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन को लेटेस्ट अपडेट में एक महत्वपूर्ण लिस्टिंग में देखा गया है। इससे पहले यह फोन Bluetooth SIG और भारत की BIS सर्टिफिकेशन में भी नजर आ चुका है। अब फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया है जिसमें इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। फोन में हैवी टास्क के लिए अच्छी खासी रैम मिलेगी, साथ में यह एक पावरफुल चिपसेट से लैस हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।
Vivo S2 FE जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर Anvin के मुताबिक फोन को अब गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। Geekbench बेंचमार्क पर इसके स्कोर्स इसकी परफॉर्मेंस की तरफ इशारा करते हैं। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 868 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं मल्टीकोर टेस्ट में इसमें 2887 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
Vivo S2 FE प्रोसेसर की जानकारी भी यहां मिल जाती है। फोन में पावरफुल चिपसेट होगा जो कि MediaTek MT6858 के तौर पर सामने आया है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसके चार कोर 2.00GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार अन्य कोर 2.50GHz पर क्लॉक किए गए हैं। दि टेकआउटलुक रिपोर्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन Dimensity 7300e SoC बताया गया है। ग्राफिक्स से लिए अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन Mali-G610 MC2 GPU से लैस बताया गया है।
Vivo S2 FE ऑपरेटिंग सिस्टम भी यहां से पता चलता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। इसके अंदर 6GB रैम का खुलासा हुआ है। लॉन्च के समय 8GB तक के वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S2 का सस्ता वर्जन होगा। Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है।
फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।
Tags: