नई दिल्ली: Oppo का आगामी फोन लॉन्च से पहले से ही चर्चा में आ गया है। वजह है इसकी बैटरी कैपिसिटी, जो कि 12000mAh की बताई जा रही है। फोन को कथित रूप से अब एक डेटाबेस में स्पॉट किया गया है जिससे कंफर्म हो जाता है कि कंपनी 12 हजार mAh बैटरी वाले फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस फोन की एक झलक भी इस लिस्टिंग में दिखाई दे रही है। फोन एक 5G डिवाइस होने वाला है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में और क्या डिटेल्स पता चलते हैं।
Oppo फोन PNC110 मॉडल नम्बर के साथ एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में लिस्ट हुआ है। कहा जा रहा है कि यह वही फोन है जिसमें 12000mAh की बैटरी कैपिसिटी होगी। यह कंपनी का अबतक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। एंड्रॉयड ट्रेजर के मुताबिक, फोन को MIIT नेटवर्क एक्सेस लाइसेंस प्राप्त हुआ है। पर्पल कलर वाला 5G मॉडल यहां कथित तौर पर देखा गया है। कंपनी ने हालांकि इसका मॉनिकर कंफर्म नहीं किया है।
फोन का रियर पैनल पर्पल कलर में नजर आ रहा है। इसमें पिल-शेप कैमरा आइलैंड बताया गया है जिसमें दो लेंस मौजूद होंगे। साथ ही एक फ्लैश भी बताया गया है। फोन में AI कैमरा सिस्टम का खुलासा हुआ है। फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ कंपनी की ब्रांडिंग मिलती है। फोन की स्पाइन भी यहां नजर आती है। फोन के एक तरफ कंपनी ने स्पाइन को खाली रखा है, जबकि दूसरी तरफ वॉल्यूम बटन, और पावर बटन मौजूद हैं।
फोन के बैक पैनल को देखने पर कैमरा मॉड्यूल उठा हुआ नजर आता है। फ्रंट साइड की बात करें तो इसमें फ्लैट स्क्रीन मिलने वाली है। वहीं कैमरा के लिए एक पंच होल इसमें मौजूद होगा। इसमें फोन का सेल्फी कैमरा प्लेस किया गया है। यह डिस्प्ले के सेंटर में दिया गया है। ओप्पो का यह फोन सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा। इससे पहले भी कंपनी Oppo A7 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है जिसमें 10,000mAh बैटरी मिलती है। लेकिन कथित अपकमिंग फोन इससे भी एक कदम आगे चला गया है।