Technology टेक्नोलॉजी: Ulefone ने अपना नया रगेड स्मार्टफोन Armor X16 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,360mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन की बॉडी IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, यानी यह पानी, धूल और झटकों से सुरक्षा देने के लिए मिलिट्री ग्रेड स्ट्रेंथ के साथ आता है। Armor X16 में 6.56 इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। रियर कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो कैमरा और 20MP का नाइट विजन लेंस शामिल है।
नोटबुकचेक की रिपोर्ट के मुताबिक, UIefone को वर्तमान में केवल चीन में लॉन्च किया गया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इस फोन को करीब 168 डॉलर (लगभग 14,500 रुपये) में इंपोर्ट किया जा सकता है। हालांकि, लेकिन वारंटी को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, इसे भारत में इंपोर्ट नहीं किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Armor X32 की तरह ही Armor X16 एक 4G फोन है और इसमें MediaTek का Helio G91 चिपसेट मिलता है। ये प्रोसेसर बजट कैटेगरी के यूजर्स को ध्यान में रखकर चुना गया है। फोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करता है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
डिस्प्ले सेक्शन में कंपनी ने 6.56-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की क्वालिटी बेसिक है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक मानी जा सकती है। बड़ी बैटरी और रग्ड डिजाइन की वजह से फोन का वजन 395 ग्राम तक पहुंचता है, जो इसे मार्केट के सबसे भारी फोनों में से एक बनाता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Ulefone ने इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और एक 20MP का नाइट विजन कैमरा शामिल किया है। नाइट विजन कैमरा उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो आउटडोर या एक्सट्रीम कंडीशंस में फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं। फ्रंट कैमरा को लेकर कंपनी ने कोई खास डिटेल नहीं दी है।