भारत

बड़ी वारदात: गैंगस्टरों ने नामी व्यापारी को बनाया निशाना, डरावना मंजर VIDEO

jantaserishta.com
7 July 2025 5:57 PM IST
बड़ी वारदात: गैंगस्टरों ने नामी व्यापारी को बनाया निशाना, डरावना मंजर VIDEO
x
देखें वीडियो.
फाज़िल्का: पंजाब के अबोहर शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गैंगस्टरों ने एक नामी कपड़ा व्यापारी और समाजसेवी को सरेआम गोलियों से भून डाला. यह वारदात व्यापारी की दुकान के बाहर हुई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने एक के बाद एक 10 से 12 राउंड फायरिंग की.
व्यापारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई. कार के बोनट पर भी गोलियों के खोल मिले हैं, जिससे हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. घटना के बाद पूरे अबोहर नगर में दहशत फैल गई. व्यापारियों ने रोष में आकर बाजार बंद कर दिया. शहर में डर का माहौल बन गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और डीआईजी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है. पुलिस ने तुरंत टीमें बनाकर अलग-अलग इलाकों में भेज दी हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व गैंगस्टरों का नाम लेकर ऐसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने लोगों और व्यापारियों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story