नई दिल्ली: अगर आप OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Nord CE 6 में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर मिल रहा है, जिससे डील और भी ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकती है। आइए OnePlus Nord CE 6 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डील और डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord CE 6 Price & Offers
OnePlus Nord CE 6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹35,999 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा सेल के दौरान बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹34,999 हो जाएगी।
OnePlus Nord CE 6 Features & Specifications
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।
Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।