Motorola G85मोबाइल न्यूज़: मोटोरोला मोटो G85 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और अब यह मिड-रेंज डिवाइस बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते में उपलब्ध है। मोटोरोला इन दिनों मिड-रेंज सेगमेंट में काफी अच्छे फोन पेश कर रहा है, जो कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। अगर आप भी मोटोरोला मोटो G85 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी लेटेस्ट डील के बारे में जान लेना चाहिए।
मोटोरोला मोटो G85 पर डिस्काउंट ऑफर
मोटोरोला मोटो G85 फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है, जो 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। आपको याद दिला दें कि मोटोरोला के इस फोन को देश में 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि इस डिवाइस पर फिलहाल 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। चूंकि यह एक नया डिवाइस है, इसलिए आप बहुत बड़ी छूट की उम्मीद नहीं कर सकते हैं लेकिन आप HDFC बैंक कार्ड पर 1,250 रुपये तक की छूट पा सकते हैं और मोटोरोला के इस फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है जिससे आप पुराने सैमसंग A50 पर 2000 रुपये तक बचा सकते हैं।
मोटोरोला मोटो G85: फीचर्स
मोटो G85 नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट से लैस है। डिवाइस ने Antutu प्लेटफॉर्म पर 4,84,000 स्कोर किया है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्कोर नहीं है, लेकिन बेहतर नंबर है। यह टेस्ट एक ऑल-इन-वन बेंचमार्क टेस्ट है जो डिवाइस के CPU, GPU, मेमोरी और स्टोरेज का विश्लेषण करता है। मोटोरोला 2 साल के Android OS अपग्रेड लेकिन चार साल के सिक्योरिटी पैच दे रहा है।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा
इसमें बायोमेट्रिक्स के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। मोटोरोला डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर सेटअप है। स्मार्टफोन IP52-रेटेड भी है, जिसका मतलब है कि यह पानी के छींटों से बच सकता है और बारिश के मौसम में खराब नहीं होगा।
कैमरा भी कमाल का है
मोटो G85 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी LTIA 600 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tags: