Samsung Galaxy Z Flip FE: सैमसंग का सस्ता फ्लिप फोन जल्द होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy Z Flip FE: Samsung जल्द ही बाजार में एक नया और किफायती फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे गैलेक्सी Z फ्लिप FE कहा जा रहा है. यह फोन, कंपनी के प्रीमियम डिवाइस गैलेक्सी Z फ्लिप 7 का हल्का और बजट-फ्रेंडली वर्ज़न हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जुलाई 2025 में अपने फोल्डेबल फोन की सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी में है|
क्या हो सकती है कीमत? (Galaxy Z Flip FE Price Leak)
एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip FE की कीमत कोरिया में लगभग 10 लाख वोन यानी करीब ₹63,400 हो सकती है. यह कीमत 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है|
वहीं यूरोपीय बाजार में इसे करीब 1000 यूरो, यानी लगभग ₹96,000 में लॉन्च किया जा सकता है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में भी यह फोन फ्लैगशिप से थोड़ा सस्ता हो सकता है|
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
लीक्स में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 8GB RAM दी जा सकती है और प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2500 चिपसेट मिलने की संभावना है. फोन को दो रंगों—ब्लैक और वाइट—में पेश किया जा सकता है|
कब होगा लॉन्च? (Galaxy Z Flip FE Price Leak)
Samsung की योजना है कि वह अपने नए फोल्डेबल डिवाइसेज़, जिनमें Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 भी शामिल हैं, को जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट में लॉन्च करे. हालांकि, अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है|