नई दिल्ली: Xiaomi 18 सीरीज का नया फोन 8000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। Xiaomi 18 Pro सीरीज को कंपनी ने हाल ही में मार्केट के अंदर उतारा था। अब इसी सीरीज में एक नए स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है। फोन Xiaomi 18 Max के नाम से आने की संभावना है। इसके स्पेसिफिकेशंस भी सुझाए गए हैं। फोन क्वालकॉम के दमदार चिपसेट से लैस बताया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से इस कथित Xiaomi फोन के बारे में।
Xiaomi 18 Max कंपनी का अगला फोन हो सकता है जिसमें धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में खुलासा किया था कि कंपनी एक बड़े डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रही है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट आ सकता है। फोन के अंदर बड़ा कैमरा सेंसर और विशाल बैटरी भी सुझाई गई थी। अब MyDrivers (via) ने इसी फोन को लेकर कुछ और खास बातें सुझाई हैं। फोन को Xiaomi 18 Max कहा है। Xiaomi 17 Max का यह सक्सेसर हो सकता है।
फोन को लेकर कहा गया है कि इसमें परफॉर्मेंस और कैमरा, दोनों ही एरिया में धांसू फीचर्स आ सकते हैं। इसी के साथ बैटरी को लेकर भी बड़ा कयास है। फोन के अंदर 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन एक मिनिमल डिजाइन में आ सकता है। फोन के लिए अगले महीने लॉन्च की संभावना जताई गई है। इसमें निचले वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। जबकि टॉप वेरिएंट 16GB रैम, और 1 TB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर कयास है कि इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। इसमें OLED पैनल आने की संभावना है। Xiaomi 17 Max में कंपनी ने 6.9 इंच डिस्प्ले दिया था। फोन में 8000mAh बैटरी दी गई थी। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस है। फोन में 200 मेगापिक्सल का Leica ट्यून्ड कैमरा मिलता है। संभावना है कि अपकमिंग फोन में कई अपग्रेड्स आ सकते हैं। हालांकि साइज में यह कॉम्पेक्ट हो सकता है।
Tags: