नई दिल्ली: iQOO 16R जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह स्मार्टफोन अब एक महत्वपूर्ण लिस्टिंग में नजर आया है। यह लिस्टिंग फोन के बारे में अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करती है। फोन के अंदर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होने का पता चलता है। इसके साथ ही इसके GPU की जानकारी भी यहां से मिल जाती है। फोन के अंदर अच्छी खासी रैम क्षमता होगी। साथ ही इसके ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस का खुलासा भी यहां से हो रहा है। आइए जानते हैं iQOO 16R किन मामलों में होगा दमदार।
iQOO 16R का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेटेस्ट अपडेट में बेंचमार्क लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग किसी फोन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। फोन Geekbench पर नजर आया है। यहां से फोन की परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में खास जानकारी मिलती है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने गीकबेंच लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। फोन का मॉडल नम्बर 12606 बताया गया है। यहां से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU दिया गया है।
फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आएगा। यानी इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट होगा। फोन को 12GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि लॉन्च के समय अन्य रैम वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। अंदाजन फोन में 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज स्पेस मिल सकता है। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1,775 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं, मल्टीकोर टेस्ट में फोन ने 6,680 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
iQOO 15R का यह सक्सेसर होने वाला है। iQOO 15R में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है। रियर में 50MP का OIS कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।
Tags: