Meta Aria Gen 2: मेटा के स्मार्ट ग्लास में नए AI फीचर्स, जानें क्या है खास

Update: 2025-06-07 01:49 GMT
Meta Aria Gen 2: Meta ने अपने खास Aria Gen 2 स्मार्ट ग्लास के फीचर्स को लेकर नई जानकारी शेयर की है. इस डिवाइस को कंपनी ने रिसर्च के मकसद से तैयार किया है और यह साल 2020 में लॉन्च हुए Project Aria का अपग्रेडेड वर्ज़न है|
Meta Aria Gen 2 को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था, लेकिन अब इसके तकनीकी फीचर्स और खासियतों का खुलासा किया गया है|
क्या है Meta Aria Gen 2 की खासियत?
Meta Aria Gen 2 को हल्के और पहनने में आरामदायक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है. इसका वजन सिर्फ 74 से 76 ग्राम है और यह 8 अलग-अलग साइज में आता है ताकि हर चेहरे पर अच्छे से फिट हो सके.
12MP RGB कैमरा
चार कंप्यूटर विजन कैमरे जो वाइड एंगल व्यू देते हैं
एम्बिएंट लाइट सेंसर
7 माइक्रोफोन बेहतर वॉयस कैप्चर के लिए
आई और हैंड ट्रैकिंग सिस्टम
PPG सेंसर, जो दिल की धड़कन (Heart Rate) को मापता है
GNSS, बैरोमीटर, एक्सेलेरोमीटर और स्टीरियो स्पीकर
प्राइवेसी स्विच, वॉल्यूम कंट्रोल और USB टाइप-C पोर्ट
ग्लास में लगा ग्लोबल शटर कैमरा सेंसर 120dB तक की डायनामिक रेंज कैप्चर कर सकता है, जिससे यह तेज़ रोशनी या अंधेरे में भी बेहतर परफॉर्म करता है|
किसके लिए बना है यह डिवाइस?
यह डिवाइस फिलहाल आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है. इसे खासतौर पर रिसर्चर्स और डेवलपर्स के लिए बनाया गया है. Meta का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन से एप्लिकेशन चलेंगे, इसकी जानकारी साल के अंत तक दी जाएगी|
जो रिसर्चर या डेवलपर इस डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे Meta की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इंटरेस्ट लिस्ट में अपना नाम शामिल कर सकते हैं
Meta Aria Gen 2 एक अगली पीढ़ी का स्मार्ट ग्लास है, जिसमें AI, मशीन लर्निंग और ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी को बखूबी जोड़ा गया है. यह डिवाइस फिलहाल एक कॉमर्शियल प्रोडक्ट नहीं है, लेकिन यह दिखाता है कि भविष्य में पहनने योग्य डिवाइसेज़ कैसे बदलेंगे|
Tags:    

Similar News