नई दिल्ली: Vivo S70 सीरीज लॉन्च जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे Vivo S60 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर उतारेगी। अब सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Vivo S70 को लेकर एक अपडेट आ रहा है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। फोन के अंदर क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का चिपसेट बताया गया है। फोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इसमें धांसू कैमरा फीचर्स आ सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Vivo S70 फोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स का खुलासा किया है। Vivo S70 में 6.59 इंच बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक फ्लैट OLED पैनल होगा जिसमें LTPS फीचर भी मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की बात कही गई है।
Vivo S70 में रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। फोन बड़े सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। तीसरा सेंसर 64MP Sony LYT-610 बताया गया है जो कि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के रूप में मौजूद होगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिगं के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है।
कैमरा के बारे में एक और खास अटैचमेंट का जिक्र टिप्स्टर ने किया है। यह फोन टेलीकन्वर्टर के साथ पेश किया जा सकता है। यानी बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव देने के लिए कंपनी इसे डिजाइन कर सकती है। फोन में विशाल बैटरी मिलने की संभावना है। कयास है कि फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी आ सकती है जो कि पिछले मॉडल से अपग्रेडेड होगी। इसके साथ में कंपनी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। Vivo S70 का लॉन्च नवंबर में ही देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई अधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
Tags: