नई दिल्ली: HMD ने नोकिया के पुराने और जाने-पहचाने Asha सब-ब्रांड को एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के साथ फिर से पेश किया है। HMD Asha 305 एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर बेस्ड है। यह फोन किफायती दामों में बिना अतिरिक्त खर्च किए एंड्रॉयड वाले बेसिक फीचर्स चाहते हैं। यह फोन HMD लाइट ऐप्स के कलेक्शन वाला अपना ऐप स्टोर देता है। इस फोन में 5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको HMD Asha 305 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यहां हम आपको Asha 305 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
HMD Asha 305 Price
HMD ने अभी तक HMD Asha 305 की ग्लोबल कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह HMD Asha 305 फिलीपींस जैसी जगहों पर लगभग 3,990 फिलीपीनी पेसो (लगभग ₹6,000) में है। यह फोन ब्लैक और लाइम कलर के विकल्प में आता है।
HMD Asha 305 Features & Specifications
HMD Asha 305 में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 854X480 पिक्सल है। यह फोन Unisoc T137 चिपसेट के साथ आता है। यह फोन कंपनी के पल्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है जो कि रिमूव की जा सकती है। बैटरी सिंगल चार्ज में 32 घंटे तक चल सतकी है, वहीं टॉकटाइम 15 घंटे का रहता है। यह टाइप सी के जरिए 5W पर चार्ज हो सकती है। इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Asha 305 के रियर में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, ड्यूल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर) मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो HMD के इस फोन की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 10.2 मिमी और वजन 145 ग्राम है।
Tags: