IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-30 में आज (14 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. लखनऊ की टीम पहले बैटिंग करते हुए पंत की फिफ्टी के दम पर सीएसके के सामने 167 रनों का लक्ष्य दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही.
पहले ही ओवर में खलील अहमद ने मारक्रम को आउट किया. इसके बाद निकोलस पूरन भी चौथे ओवर में कंबोज का शिकार हो गए. पूरन के बल्ले से केवल 8 रन निकले. इसके बाद पंत और मार्श के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन 10वें ओवर में जडेजा ने मार्श को बोल्ड कर दिया. इसके बाद 14वें ओवर में जडेजा ने अच्छी लय में दिख रहे बदोनी को आउट कर दिया. बदोनी के बल्ले से केवल 22 रन निकले. लेकिन ऋषभ पंत एक छोर पर डटे रहे. पंत ने 63 रनों की पारी खेली. इसके दम पर लखनऊ ने चेन्नई को 167 रनों का टारगेट दिया.