नई दिल्ली। कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) ने अपने दूसरे सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को लीग प्रबंधन ने सीजन-2 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजी के मुख्य कोचों के नामों की घोषणा कर दी। इस बार अनुभवी कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को टीमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य आगामी प्रतियोगिता के लिए मजबूत टीमें तैयार करना, खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाना और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
लीग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कोचों का चयन उनके अनुभव और खेल की समझ को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आगामी सीजन में प्रशिक्षकों की भूमिका केवल मैच की रणनीति बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन, टीम संयोजन और खेल कौशल को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सभी 10 टीमों के कोचों की सूची
टीम | मुख्य कोच
करनाल किंग्स | रविंदर पहल
| कुरुक्षेत्र नाइट्स | अनूप सिंह |
| सोनीपत स्टार्स | सुरेंद्र नाडा |
| फरीदाबाद फाइटर्स | ओम प्रकाश नरवाल |
| भिवानी बुल्स | शमशेर सिंह |
| रोहतक रॉयल्स | जगदीप सिंह |
| शुभग्रो हिसार हीरोज | विनोद कुमार |
| पानीपत पैंथर्स | रणदीप दलाल |
| झज्जर जगुआर | रमेश कुमार |
रविंदर पहल को मिली करनाल किंग्स की कमान
करनाल किंग्स के मुख्य कोच नियुक्त किए गए रविंदर पहल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कबड्डी चैंपियंस लीग से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है।पहल के अनुसार, उनका मुख्य ध्यान टीम में अनुशासन, फिटनेस और रणनीतिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि करनाल किंग्स के पास एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करने का अवसर है।वहीं, गुरुग्राम गुरुस के कोच जगपाल सिंह ने कहा कि वह ऐसी टीम तैयार करना चाहते हैं, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझे।
सुरेंद्र नाडा संभालेंगे सोनीपत स्टार्स की जिम्मेदारी
अनुभवी कबड्डी खिलाड़ी सुरेंद्र नाडा को सोनीपत स्टार्स का मुख्य कोच बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और रक्षात्मक खेल को मजबूत बनाने पर रहेगा।नाडा ने बताया कि टीम की फिटनेस और मुकाबले के दौरान परिस्थितियों को समझने की क्षमता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।कुरुक्षेत्र नाइट्स के कोच अनूप सिंह ने कहा कि आगामी सीजन में खिलाड़ियों की ताकत पहचानने, टीम के बीच बेहतर समन्वय बनाने और जीत की मानसिकता विकसित करने पर काम किया जाएगा।
युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर रहेगा जोर
फरीदाबाद फाइटर्स के मुख्य कोच ओम प्रकाश नरवाल ने कहा कि कबड्डी चैंपियंस लीग युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच है।उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता अनुशासित और आत्मविश्वास से भरपूर टीम तैयार करना होगी। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और प्रत्येक मुकाबले के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।नरवाल ने कहा कि खिलाड़ियों में सही दृष्टिकोण और खेल के प्रति समर्पण विकसित करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
झज्जर जगुआर के कोच रमेश कुमार ने बताई रणनीति
झज्जर जगुआर के मुख्य कोच रमेश कुमार ने भी अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि टीम को एकजुट और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी।उनके अनुसार, खिलाड़ियों रमेश कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करना और पूरे सीजन में टीम की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बनाए रखना है।
सीजन-2 के कार्यक्रम का अभी इंतजार
कबड्डी चैंपियंस लीग के दूसरे सीजन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी के कोचों की नियुक्ति हो चुकी है। हालांकि लीग प्रबंधन ने अभी तक प्रतियोगिता की आधिकारिक शुरुआत की तारीख और मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।पहले सीजन में रोहतक रॉयल्स ने खिताब जीता था। अब दूसरे सीजन में टीमों के सामने नए सिरे से तैयारी करने और बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।कोचों की नियुक्ति के बाद अब खिलाड़ियों की तैयारी, टीम संयोजन और आगामी प्रतियोगिता के कार्यक्रम पर नजर रहेगी।