Rohit Sharma: कंधे पर बेटी साथ में भाई और पीछे पूरा देश

Update: 2024-07-01 11:22 GMT
Rohit Sharma: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत वर्ल्ड चैंपियन बना। भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में 7 रन से मात दी।
भारत के चैंपियन बनने के बाद हर कोई रोहित शर्मा की जमकर तारीफ कर रहा हैं। इस कड़ी में रोहित की मां पूर्णिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हिटमैन की एक स्पेशल तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके कंधे पर उनकी बेटी और साथ में विराट कोहली नजर आ रहे हैं। फैंस को ये फोटो काफी पसंद आ रही हैं।
Rohit Sharma की मां का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल
दरअसल, रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा (Rohit Sharma's Mother) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कंधे पर बेटी, साथ में भाई और पीछे पूरा देश। रोहित की इस फोटो में उनके साथ उनक बेटी समायरा हैं और उनके साथ विराट कोहली टी20 विश्व कप की ट्रॉफी हाथ में लिए खड़े हैं। इस फोटो पर रोहित और विराट को GOAT बताया गया है। यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम।
बता दें कि रोहित शर्मा Rohit Sharma ने भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। रोहित से पहले विराट कोहली ने संन्यास लिया। बाद में रवींद्र जडेजा भी संन्यास लेने वालों की लिस्ट में शामिल हुए। साल 2007 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित को अब तक हर टी20 विश्व कप में खेलने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर होने का अनूठा गौरव हासिल किया। रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 के 8 मैचों में 257 रन बनाए ,
जो भारतीय खिलाड़ी के लिहाज As per Indian players से सबसे ज्यादा रहे।बता दें कि रोहित शर्मा ने भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। रोहित से पहले विराट कोहली ने संन्यास लिया। बाद में रवींद्र जडेजा भी संन्यास लेने वालों की लिस्ट में शामिल हुए। साल 2007 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित को अब तक हर टी20 विश्व कप में खेलने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर होने का अनूठा गौरव हासिल किया। रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 के 8 मैचों में 257 रन बनाए ,जो भारतीय खिलाड़ी के लिहाज से सबसे ज्यादा रहे।
Tags:    

Similar News

-->