30 वर्षीय भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ड्रीम डेब्यू किया और कमाल कर द‍िया. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंड्या ने सिर्फ 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. यह बतौर भारतीय बल्लेबाज डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक है. इस धमाके के बाद आज क्रुणाल अपना जन्‍मदिन भी मना रहे हैं और ये उन्‍होंने अपने भाई हार्दिक पंड्या और भाभी नताशा के साथ कुछ यूं सेलीब्रेट किया. 

पंड्या ने पारी में 31 गेंद का सामना किया और 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी चटकाया. हाल में ही अपने पिता को खोने वाले क्रुणाल अपनी पारी के बाद बेहद भावुक नजर आए. हार्दिक ने ये तस्‍वीरें अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में शेयर की हैं.  इंग्‍लैंड के ख‍िलाफ चल रही इस मैच सीरीज में हार्दिक की पत्‍नी नताशा भी उनके साथ हैं. नताशा ने स्‍वीमिंग पूल में च‍िल करते हुए अपनी कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर साझा की हैं.

नताशा यहां ब्‍लैक स्‍वीम‍िंंग ड्रेस में नजर आईं. स्‍वीम‍िंंग पूल में च‍िल करते हुए भी नताशा काफी स्‍टाइल‍िश अवतार में द‍िखीं. आपको बता दें कि नताशा और हार्दिक की लव-स्‍टोरी काफी फिल्‍मी है. उनकी पहली मुलाकात मुंबई के एक नाइट क्लब में हुई थी. दोनों की यह मुलाकात बहुत ही जल्‍द प्‍यार में बदल गई. हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा ने अपने फैन्स को साल 2020 के पहले ही द‍िना एक प्यारा भरा सररप्राइज दिया था और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को प्रपोज करते हुए फोटो शेयर की थी. 







Tags: