जनता से रिश्ता वेबडेस्क।      8 अगस्त को बीसीसीआई ने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए यूएई रवाना होने वाली टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट के लिए चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, लेकिन कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं मोहम्मद शमी। उनका नाम एशिया कप 2022 के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं है, यही वजह है कि फैंस का गुस्सा चरम पर है और वह अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जता रहे हैं।

Asia Cup 2022: मोहम्मद शमी का टीम से कटा पत्ता
टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी को लंबे समय से टी20 क्रिकेट में नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आखिरी बार टी20 मुकाबला साल 2021 में नामीबिया के खिलाफ़ खेला था। इसके बाद से वो इस प्रारूप से लगातार बाहर रहे हैं। या यूं कहें कि उन्हें मौका ही नहीं मिला है।
हालांकि इसके बावजूद उनके अनुभव को देखते हुए ऐसी उम्मीदें जताई जा रही थी कि उन्हें एशिया कप 2022 में मौका दिया जाएगा। लेकिन, फैंस और दिग्गजों की इन संभावनाओं पर भी पानी फिर गया है। शमी की जगह इस बार चयनकर्ताओं ने युवाओं पर भरोसा जताया है। बुमराह की गौरमौजूदगी में शमी को टीम से बाहर देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जिसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर आ रहे ट्वीट के जरिए लगा सकते हैं।
Asia Cup 2022: शमी को टीम में ना देख फैंस ने खड़े किए सवाल



Tags: