Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन स्टारर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने में बस कुछ ही दिन दूर है। फिल्म आखिरकार 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब यह फिल्म तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत धड़क 2 से क्लैश करेगी। अजय की फिल्म ओपनिंग डे पर कितने करोड़ कमा सकती है, इसकी जानकारी सामने आ गई है। वहीं, फिल्म का अहान पांडे की फिल्म सैयारा से कड़ा मुकाबला होगा।
कॉमेडी थ्रिलर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का पहला गाना पहला तू दूजा तू अपने फिंगर डांस स्टेप के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इंटरनेट पर फिल्म को लेकर जो क्रेज है, उससे पता चलता है कि फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाएगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पहले दिन अच्छी खासी कमाई करेगी, जो 6-7 करोड़ रुपये के बीच होगी। हालाँकि, अंतिम आंकड़े फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही सामने आएंगे।
सन ऑफ़ सरदार 2 का हिस्सा बनने पर नीरू बाजवा ने क्या कहा?
पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा, सन ऑफ़ सरदार 2 में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूँ। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और लेखन जगदीप सिंह सिद्धू ने किया है। दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता हैं, जिनके साथ मैंने अपनी कुछ सबसे बड़ी पंजाबी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। जब मुझे पता चला कि इस फिल्म में दोनों का कैमियो है, तो मैंने बिना किसी हिचकिचाहट के हाँ कर दी। मैंने यह खास कैमियो सिर्फ़ उनके प्रति अपने प्यार और अजय देवगन जी के प्रति सम्मान के कारण किया, जो इस फिल्म के ज़रिए देश-विदेश के दर्शकों के लिए एक मज़ेदार, पंजाबी अंदाज़ की कॉमेडी लेकर आ रहे हैं।"