दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर कैसे देख सकते हैं 2022 का पहला सूर्यग्रहण? जानें समय और तारीख

Update: 2022-04-30 16:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य ग्रहण सबसे बेहतरीन खगोलीय घटनाओं में से एक है। 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (First Surya Grahan 2022) भारतीय समय के हिसाब से 30 अप्रैल की मध्य रात्रि को होगा। इस सूर्य ग्रहण में चांद सूर्य के 64 फीसदी बिम्ब को अवरुद्ध कर देगा। यह आंशिक होगा, क्योंकि चंद्रमा पूरी तरह सूर्य और पृथ्वी के बीच नहीं आएगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण के बाद 25 अक्टूबर 2022 को दूसरा सूर्य ग्रहण होगा।

हालांकि सूर्य ग्रहण को सामने से देखना एक अलग अहसास होता है। लेकिन साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वाले लोगों के लिए ये निराश भरी खबर है। क्योंकि सूर्य ग्रहण दक्षिणी गोलार्द्ध में दिखाई देगा। अंटार्कटिका के अलावा ये सूर्य ग्रहण अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखेगा।
ऐसे देख सकते हैं सूर्यग्रहण
लेकिन टेक्नोलॉजी के माध्यम से कहीं से भी इसे देखा जा सकता है। इस लिंक के जरिए आप इसे लाइव देख सकते हैं। वहीं अगर समय की बात करें तो भारतीय समय के अनुसार मध्यरात्रि 12.15 बजे यह सूर्यग्रहण शुरू होगा जो 1 मई को 4.7 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण लगभग 4 घंटे रहेगा।
क्या होता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा धरती और सूर्य के बीच आ जाता है। इससे सूर्य की रोशनी पूरी तरह पृथ्वी पर नहीं पहुंचती और चंद्रमा की एक बड़ी परछाई पृथ्वी पर बन जाती है। पृथ्वी के अलावा हाल ही में मंगल गृह पर भी सूर्य ग्रहण हुआ था। इसका वीडियो भी नासा ने जारी किया था।


Tags:    

Similar News