हार्ट के मरीज न करें इन चार चीजों का ज्यादा सेवन, हो सकता है नुकसान

जब हम किसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं, तो हमें कई चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसमें सबसे पहली चीज है

Update: 2021-10-23 12:38 GMT

जब हम किसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं, तो हमें कई चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसमें सबसे पहली चीज है हमारा खानपान। अगर हम बीमारी के समय गलत चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे हमें होने वाले नुकसान कई गुना तक बढ़ सकते हैं। जैसे- दिल की बीमारी। इसमें कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन का तेज और धीमा होना, कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने जैसी कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में ये सब हमारे गलत खानपान की वजह से भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम ऐसी चीजों का सेवन करें, जो हमें फायदा पहुंचाए। वहीं, खाने की कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका अगर ज्यादा सेवन हार्ट के मरीज करते हैं तो इससे उनकी दिक्कतें दो गुना तक बढ़ सकती हैं। इसलिए इन चीजों कम सेवन करना ही बेहतर विकल्प है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी खाने की की चीजें हैं।

मैदा

मैदा हमारे पेट को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। वहीं, हार्ट के मरीजों के लिए तो ये बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल का वसा फैट होता है, जो शरीर के अंगों तक खून पहुंचाने के रास्ते में जमा हो जाता है।

नमक

अगर हमारे खाने में नमक न हो, तो उसका स्वाद बिगड़ जाता है। लेकिन अगर हार्ट के मरीज के खाने में ज्यादा नमक हो, तो उनकी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसका कम ही सेवन करें।

अंडे की जर्दी

अगर आप हार्ट के मरीज हैं और आप अंडे की जर्दी का सेवन करते हैं, तो इसे एकदम बंद न करें। इसकी जगह पर आप अंडे का कम मात्रा में सेवन शुरू कर दें, क्योंकि ज्यादा अंडे का सेवन करने से हार्ट का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसका अधिक सेवन न करें।

मीठी चीजें

हार्ट के मरीजों के लिए ज्यादा मीठी चीजों का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मीठे के सेवन से शरीर इंसुलिन का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता और डायबिटीज का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए मीठे खाने का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

Tags:    

Similar News

-->