Vastu Tips: घर में होगी धन की बरकत प्रतिदिन शाम को करें ये काम

Update: 2024-07-13 08:59 GMT
Vastu Tips: हिन्दू धर्म में कुछ छोटे-छोटे ऐसे कार्य होते हैं जिनको अगर कर लिया जाए तो जीवन की दशा ही बदल जाती है। इन्ही में से एक है दीपक जलाना। शास्त्रों के अनुसार कोई भी पूजा-पाठ शुरू करने से पहले दिया जलाना अनिवार्य है। इसके बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है। जिस घर में दीपक प्रज्वलित होता रहता है उस घर में कभी भी नेगेटिविटी वास नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ शाम के समय जलाया गया दिया आपके जीवन को रोशन बना देता है। संध्याकाल के समय अगर दिए में ये चीज डालकर जला दी जाए तो धन-धान्य की कभी भी कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप भी इस बात से अनजान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास साबित होने वाला है। तो चलिए जानते हैं दिए में कौन सी चीज डालकर जलानी चाहिए जिससे शुभ फल की प्राप्ति हो।
-शाम के समय अगर दीये में तिल को मिला लिया जाए तो पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तिल का संबंध पितरों और शनिदेव से होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो पितरों के साथ-साथ शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-कपूर शुक्र ग्रह को मजबूत करने का काम करता है। यदि आप शाम के समय तेल में कपूर मिलाकर जलाते हैं तो आपकी kundali में खराब शुक्र भी मबजूत हो जाता है और कभी भी धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है।
-अगर आप शाम के समय तेल में लौंग डालकर जलाते हैं तो राहु के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
-धन संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए शाम के समय उत्तर दिशा में दीपक जलाएं। इस दिशा को धन की दिशा माना जाता है, धन की कमी को दूर करने के लिए ये उपाय अवश्य करना चाहिए।
-संध्याकाल के दौरान यदि आप तेल में तेजपत्ते का चुरा मिलाकर जलाते हैं तो मां लक्ष्मी को कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है। घर की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए ये उपाय बहुत कारगर होता है।
Tags:    

Similar News

-->