धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: शाम को दीपक के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, चमकेगी किस्मत

Sanjna Verma
13 July 2024 8:54 AM GMT
Vastu Tips: शाम को दीपक के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, चमकेगी किस्मत
x
Vastu Tips: हिन्दू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने से देवों की उपस्थिति उस स्थान पर होती है और उस जगह दिव्य ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसी कारण से सुबह और शाम दीया प्रज्वलित करने का विधान है। वहीं, बता दें कि Astrology में ऐसा माना गया है कि संध्याकाल के समय जलाया गया दीपक ज्यादा प्रभावशाली होता है। ऐसे में अगर शाम के समय जलने वाले दीपक के तेल में कुछ चीजें मिलाकर उसे प्रज्वलित किया जाए तो इससे आपका जीवन कष्टमुक्त हो जाएगा। तो आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में-
सबसे पहली वस्तु का नाम है लौंग- ज्योतिष शास्त्र में लौंग का काफी महत्व बताया गया है। बता दें कि लौंग का संबंध राहु और केतु से माना गया है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना शाम के समय तेल में लौंग डालकर दीपक जलाता है तो इससे राहु-केतु के दुष्प्रभाव दूर होते हैं और साथ ही साथ जीवन की परेशानियों से आपको राहत मिलती है।
दूसरी वस्तु की बात करें तो ज्योतिष शास्त्र में तिल को काफी शुभ माना गया है। बता दें कि काले तिल का संबंध भगवान विष्णु, शनिदेव और पितरों से होता है। ऐसे में धर्म शास्त्रों में तेल में तिल मिलाकर दीपक बेहद शुभकारी माना गया है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति शाम के समय तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाता है तो इससे श्री हरि, शनिदेव और पितृ अति प्रसन्न होते हैं। जिसके चलते आपको शनि दोष के साथ साथ पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है।
आगे हम जिस वस्तु की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है तेजपत्ता। Information के लिए बता दें कि तेजपत्ते का संबंध मां लक्ष्मी और कुबेर देव से होता है। ऐसे में यदि आपके घर में काफी समय से आर्थिक समस्याएं चल रही है तो रोजाना शाम के समय तेल में तेजपत्ते का चूरा मिलाकर दीपक जलाएं। इससे आपके घर में धन की बरकत होनी शुरू होती है, पैसों की तंगी दूर होती है और साथ ही साथ घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। बता दें कि अगर आप रोजाना ये नहीं कर सकते तो शुक्रवार के दिन जरूर तेल में तेजपत्ते का चूरा मिलाकर दीपक जलाएं।
घर में कपूर जलाना अति शुभ माना गया है। कपूर जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। इसी केसाथ आपको बता दें कि कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ऐसे में यदि आप शाम के समय तेल में कपूर मिलाकर जलाते हैं तो इससे आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य, धन ऐश्वर्य और सुंदरता की प्राप्ति होती है।
Next Story