Vastu Tips: आम के पत्ते पर जलाएं कपूर, फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान

Update: 2024-08-01 17:16 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स: हिंदू धर्म में आम के पत्ते और कपूर दोनों को ही बेहद शुभ माना जाता है। आम के पत्ते को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और मां लक्ष्मी को धन, सौभाग्य व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं कपूर को सकारात्मक ऊर्जा और शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि आम के पत्ते पर कपूर जलाकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं आरती व दीपदान के समय भी आम के पत्ते पर कपूर को जलाया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आम के पत्ते पर कपूर जलाने से ग्रह-दोषों का निवारण किया जाता है। ऐसे में आज इस Article के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आम के पत्ते पर कपूर को जलाना चाहिए और इसको कब जलाना चाहिए। जिससे कि इसका लाभ मिल सके।
आम के पत्ते पर कपूर जलाने का तरीका
सबसे पहले ताजा आम का पत्ता लें और उसको धोकर सुखा लें।
अब आम के पत्ते के बीच में थोड़ा सा कपूर रख लें।
इसके बाद कपूर को जलाकर धूपदान या आरती की थाली में रखें।
आप चाहें तो कपूर के साथ थोड़ी सी लौंग या इलायची रख लें।
आम के पत्ते पर कपूर में रखकर जलाने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आम के पत्ते पर कपूर रख कर जलाने से Positive ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही नेगेचिव एनर्जी से भी छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि आम के पत्ते शुभता का प्रतीक माने जाते हैं और इसके ऊपर कपूर रखकर जलाने से व्यक्ति को ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। कपूर की सुगंध एकाग्रता बढ़ाती है। इतना ही नहीं, आम के पत्ते पर कूपर रखकर जलाने से स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->