Vastu Tips: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर लाएं ये मूर्तियां

Update: 2024-07-25 12:55 GMT
Vastu Tips वास्तु टिप्स: वास्तु के अनुसार, घर की सजावट और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए देवी-देवीताओं समेत कई मुर्तियों को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये मूर्तियां घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ परिवार के सदस्यों की किस्मत भी चमकाती हैं। अगर आपके घर में भी अक्सर गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है या धन का नुकसान सहना पड़ता है, तो इनमें से कोई एक मूर्ति आप भी अपने घर में 
Vastu rules
 का ध्यान रखकर स्थापित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, किन मूर्तियों को घर में रखने से सभी कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है।
कछुए की मूर्ति:
वास्तु के अनुसार, घर के ड्राइंग रूम में उत्तर या पूर्व दिशा में धातु का कछुआ रखनना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इससे धन का आवक बढ़ता है और सफलता की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती है और जातक को कभी भी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
कामधेनु गाय:
हिंदू धर्म में गाय बहुत पूजनीय है। वास्तु के मुताबिक घर में पीतल की गाय के साथ बछड़े की मूर्ति को घर में स्थापित करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
मछली:
वास्तु के अनुसार, घर में धातु की मछली रखना बेहद शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। धन-दौलत में वृद्धि के लिए आप पीतल या चांदी की मछली की मूर्ति अपने घर में रख सकते हैं।
हंस का जोड़ा:
वास्तु के अनुसार, घर में हंस के जोड़े की मूर्ति रखने से धन में बरकत के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन भी खुशहाली में व्यतीत होता है। मैरिड लाइफ की दिक्कतों को दूर करने के लिए आप बेडरूम में हंस का जोड़ा रख सकते हैं।
हाथी:
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में पीतल या चांदी की हाथी की मूर्ति रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में धन-ऐश्वर्य बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Tags:    

Similar News

-->