मूलांक 1 : मेहनत से लक्ष्य होगा प्राप्त
कार्यक्षेत्र में मूलांक 1 वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आप अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। लगातार प्रयास और काम में एकाग्रता का लाभ जरूर मिलेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। इस समय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।
मूलांक 2 : खुद पर रखें भरोसा
आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए करियर, पढ़ाई और कारोबार के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। किसी बात को लेकर आप दुविधा में रह सकते हैं, लेकिन अपना निर्णय किसी की बातों में आकर न लें। सोच-समझकर और खुद पर भरोसा रखकर ही करियर से जुड़ा फैसला लेना बेहतर होगा। कुछ समय परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।
मूलांक 3 : काम में प्राथमिकता करें तय
आज कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, आपके कुछ कार्यों में देरी होने की आशंका है। ऐसे में धैर्य रखना आवश्यक होगा और जरूरी कामों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय करें। आर्थिक क्षेत्र में भी इस समय अधिक सजग रहें। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा।
मूलांक 4 : काम में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
आज मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। अगर किसी चीज के चलते तनाव ले रहे थे, तो वह अब कम होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगातार प्रयास से पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। करियर के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रह सकता है। अटके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
मूलांक 5 : अचानक यात्रा की बन सकती है योजना
रविवार के दिन मूलांक 5 वालों को किसी काम या जरूरी विषय के चलते अचानक यात्रा की योजना बनानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा, सही योजनाएं बनाने से लाभ होगा। हालांकि, विद्यार्थी किसी कठिन विषय के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। इस समय एकाग्रता बेहद जरूरी होगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।
मूलांक 6 : आपके काम की होगी प्रशंसा
आज मूलांक 6 वालों के लिए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां लेने का दिन है। मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से जरूरी काम पूरे होंगे। आपके काम की वर्कप्लेस में प्रशंसा हो सकती है। साथ ही, मान-सम्मान बढ़ने के भी संयोग हैं। आपको अपने काम के जरिए नई पहचान मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल भी आज खुशनुमा बना रह सकता है।
मूलांक 7 : काम के साथ सेहत पर भी दें ध्यान
आज के दिन मूलांक 7 के जातकों पर काम का प्रेशर कुछ ज्यादा रह सकता है। ऐसे में आपको काम में प्राथमिकता तय करनी होगी। धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे। साथ ही, लाभ के मौके भी मिल सकते हैं। हालांकि, काम के साथ-साथ सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। खानपान को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
मूलांक 8 : सोच-समझकर लें फैसले
आज मूलांक 8 वालों को कार्यस्थल पर दस्तावेज संबंधी कार्यों को लेकर अधिक सावधानी बरतनी होगी। किसी भी समझौते से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। अगर कोई पुराना विवाद या कानूनी मामला चल रहा है, तो उसे लेकर भी अधिक सजग रहना होगा। हालांकि, आज आपको किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है।
मूलांक 9 : मेहनत और प्रयासों से होगा लाभ
आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां पूरा करने का समय है। मेहनत और लगातार प्रयास से कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने से लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होने की संभावना है।