सनातन धर्म में वास्तु दोष का विशेष महत्व है। आसान शब्दों में कहें तो वास्तु दोष, ज्योतिष का अहम हिस्सा है। घर बनाने से लेकर गृह प्रेवश तक वास्तु दोष के नियमों का पालन किया जाता है। इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, वास्तु दोष लगने पर विकास में अस्थिरता आ जाती है। इसके अलावा, घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन बनी रहती है। इसके लिए वास्तु का सही रहना जरूरी है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए इन आसान उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं-
- घर में व्याप्त वास्तु दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन संध्याकाल में घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में दीप जलाकर आरती करें। इसके पश्चात, दीप को उस दिशा में किसी जगह पर रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
-अगर आप आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर रात के समय एक पात्र में पानी थोड़ा सा नमक मिलाकर रख दें। अगली सुबह पानी को किसी चौराहे पर फेंक दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
-वास्तु दोष को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने से भी वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
-वास्तु जानकारों की मानें तो घर में व्याप्त वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख् द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाएं। सिंदूर और घी से स्वास्तिक बनाएं। इस उपाय को अपनाने से भी वास्तु दोष दूर होता है। सनातन धर्म में स्वास्तिक को शुभ माना जाता है। घर मे स्वास्तिक चिन्ह बनाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
-अगर आप आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं, तो घर के दक्षिण पूर्व दिषा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष जल्द दूर हो जाता है। आप इन उपायों को वास्तु दोष को दूर करने के लिए कर सकते हैं।