ज्योतिष न्यूज़  : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन होली का त्योहार प्रमुख माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है इस बार होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार को पड़ रहा है इस पर्व को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है जो कि इस साल 24 मार्च दिन रविवार को पड़ रही है।
 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है इस बार होलिका दहन वाले दिन लगभग 15 घंटे भद्रा रहेगी ऐसे में भद्रा के समय होलिका दहन करना अच्छा नहीं माना जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा। तो आइए जानते हैं।
 होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार होलिका दहन इस साल 24 मार्च दिन रविवार को किया जाएगा। 24 मार्च को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो रही है पूर्णिमा तिथि का शुभ मुहूर्त 9 बजकर 54 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं किया जाता है।
 इसे भद्रा रहित मुहूर्त में करना लाभकारी होता है। आपको बता दें कि 24 मार्च यानी होलिका दहन वाले दिन भद्रा काल की समाप्ति 11 बजकर 13 मिनट पर हो रही है ऐसे में होलिका दहन 11 बजकर 13 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 12 बजकर 20 मिनट के बीच किया जा सकता है क्योंकि होलिका दहन भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाता है। माना जाता है कि भद्रा रहित काल में होलिका दहन करना शुभ होता है। ऐसे में आप इस मुहूर्त में होलिका दहन कर सकते हैं।
Tags: