मेष राशिफल : नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा दिन
मेष राशि वालों के लिए चंद्रदेव आज कुंडली के पराक्रम भाव में मित्र राशि में दाखिल हो चुके हैं, इसलिए भाई-बहन, साहस और कम्युनिकेशन से जुड़े मामलों में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। कोई अटकी हुई बातचीत आज आगे बढ़ सकती है। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ लाभ की स्थिति बनेगी। कोई जरूरी बातचीत आज आपके पक्ष में रहेगी। कार्य और निजी जीवन के बीच संतुलन बेहतर बनेगा। घर से जुड़े बड़े फैसले, जैसे मरम्मत या संपत्ति के मामले, आज थोड़ा टाल देना समझदारी होगी। धन के मामलों में साझेदारी से लाभ की संभावना बनी हुई है, कोई प्रस्ताव फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता की कोई बात नहीं, ऊर्जा और उत्साह दोनों संतुलित रहेंगे, इसलिए नई शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल माना जा सकता है।
वृषभ राशिफल : वाणी से जुड़े काम में दिखेगी प्रतिभा
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रदेव आपके लग्न से हटकर धन भाव में मित्र राशि में पहुंच चुके हैं। उच्च राशि जैसी असाधारण शुभता भले ही अब न रहे, लेकिन वाणी और धन से जुड़े मामलों में सामान्य सकारात्मकता बनी रहेगी। जो लोग वाणी से जुड़े काम करते हैं जैसे टेलीकॉलर, आरजे, कंसल्टेंट आदि के काम में उनकी प्रतिभा साफ दिखेगी। लग्नेश शुक्रदेव बुधदेव के साथ सेहत और कार्यक्षेत्र के भाव में राशि व नक्षत्र दोनों में करीबी साथ बनाए हुए हैं, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित करने और कार्यक्षेत्र में स्पष्टता पाने के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। नौकरी में जो प्रस्ताव या बातचीत लंबित थी, उसमें प्रगति दिख सकती है। प्रेम जीवन में आत्मविश्वास बना रहेगा, साथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। दिनचर्या में छोटे बदलाव आज अपनाना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशिफल : लोगों से मिलना-जुलना सुखद रहेगा
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रदेव आज सीधे आपके लग्न पर अपनी मित्र राशि में विराजमान हो चुके हैं, इसलिए आपकी पर्सनैलिटी का जादू चलेगा। आपकी संचार-कुशलता, चंचलता और सामाजिकता का विशेष संचार होगा। लोगों से मिलना-जुलना आज खास सुखद रहेगा। लग्नेश बुधदेव शुक्रदेव के साथ संतान व रचनात्मकता भाव में राशि और नक्षत्र दोनों में करीबी साथ बनाए हुए हैं। इसलिए रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और प्रेम जीवन से जुड़े मामलों में शुभता बनी रहेगी, किसी नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत भी संभव है। धन भाव में मंगलदेव-गुरुदेव की युति का शुरुआती असर होने से खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अनावश्यक खरीदारी टालें। नौकरी या व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद बनी हुई है।
कर्क राशिफल : आज बड़े खर्च टाल देना बेहतर
कर्क राशि वालों के लिए लग्नेश चंद्रदेव आज लाभ भाव से हटकर व्यय भाव में मित्र राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसलिए आज विश्राम, आत्म-चिंतन और मानसिक शांति को प्राथमिकता देना फायदेमंद रहेगा। अच्छी नींद लें और अधिक थकान से बचने की कोशिश करें। बहुत ज्यादा सामाजिक व्यस्तता से बचें। आपके व्यक्तित्व में साहस और गहरी समझ का दुर्लभ मेल बना रहेगा। साहसिक कदम उठाने से आपको सफलता मिल सकती है। करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव के प्रभाव से मेहनत का फल मिलता दिख सकता है। धन के मामलों में आज सोच-समझकर आगे बढ़ें। बड़े खर्च या निवेश के फैसले फिलहाल टाल देना समझदारी होगी। पारिवारिक रिश्तों में आज खास मिठास और खुलकर संवाद का माहौल बनेगा।
सिंह राशिफल : सामाजिक दायरे में बढ़ेगी आपकी प्रतिष्ठा
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रदेव आज करियर भाव से हटकर लाभ भाव में मित्र राशि में दाखिल हो चुके हैं। इससे आय और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में आज सकारात्मक माहौल बनेगा, नए संपर्क या प्रस्ताव फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लग्नेश सूर्यदेव आज धन भाव में अकेले विराजमान हैं, इससे वित्तीय मामलों में आज सीधी और स्पष्ट सोच रहेगी, फैसले लेने में आत्मविश्वास बना रहेगा। दस्तावेजों पर साइन करते समय या कोई नया फाइनेंशियल प्लान लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलने की संभावना है। लाभ का कोई प्रस्ताव आज सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों के लिए आज स्थिर दिन रहेगा। प्रेम जीवन में आज दिल की बात कहने में संकोच न करें। ध्यान और विश्राम को आज प्राथमिकता देना मानसिक स्पष्टता बढ़ाएगा।
कन्या राशिफल : साझेदारी के बड़े फैसले फिलहाल रोकें
कन्या राशि वालों के लिए लग्नेश सूर्यदेव आज सीधे आपके लग्न पर अकेले विराजमान हैं, इससे व्यक्तित्व में आज सीधी सोच और आत्मविश्वास दोनों बने रहेंगे। अपनी बात कहने में आज संकोच नहीं होगा। चंद्रदेव आज भाग्य भाव से हटकर करियर भाव में मित्र राशि में प्रवेश कर चुके हैं, इससे कार्यक्षेत्र में संचार-कुशलता और सामाजिक व्यवहार का सीधा लाभ मिलेगा। वरिष्ठों या सहकर्मियों से अच्छी बातचीत हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा और पहचान बढ़ने की भी संभावना है। कोई अटका भुगतान आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में धैर्य रखने की जरूरत है। ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों आज अच्छे स्तर पर रहेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का यह अनुकूल समय है।
तुला राशिफल : पर्सनैलिटी में आएगा निखार
तुला राशि वालों के लिए चंद्रदेव आज साझेदारी भाव से हटकर भाग्य भाव में मित्र राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इससे भाग्य और दूर की यात्रा से जुड़े मामलों में आज सकारात्मकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। दिनचर्या और खानपान में सतर्कता बरतना जरूरी होगा, अनियमितता से बचें। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। लोगों पर आपकी बात का असर गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल आज भी मिलता रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलने से शुभता बनी रहेगी। प्रेम जीवन के लिए आज भी दिन बेहद अनुकूल है, इज़हार या प्रस्ताव के लिए उत्तम समय है। आगे बढ़ने में संकोच न करें।
वृश्चिक राशिफल : भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ
वृश्चिक राशि वालों के लिए लग्नेश मंगलदेव भाग्य का भरपूर साथ दिलाएंगे। उच्च शिक्षा और दीर्घकालिक योजनाओं से जुड़े मामलों में शुभता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। चंद्रदेव साझेदारी भाव से हटकर गुप्त भाव में मित्र राशि में प्रवेश कर चुके हैं। करियर में आप अकेले काम करने की कोशिश करेंगे। टीम वर्क में काम करना आपको रास नहीं आएगा। आर्थिक मामलों के लिए आज अच्छा दिन रहेगा, लाभ भाव में सूर्यदेव के प्रभाव से आय के स्रोत मजबूत बने रहेंगे। स्वास्थ्य के मोर्चे पर ऊर्जा में सुधार जारी रहेगा, शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है।
धनु राशिफल : घर से जुड़े काम को फिलहाल टालें
धनु राशि वालों के लिए लग्नेश गुरुदेव मंगलदेव के साथ गुप्त भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। यह समय रिसर्च वर्क करने वाले, डॉक्टरों, फाइनेंस आदि सेक्टर में काम करने वाले लोगों को लिए शुभ रहेगा। आपको नई जानकारी हाथ लग सकती है। जीवनसाथी का साथ और प्रेम मिलेगा। व्यापारिक साझेदारों से या ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। घर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय, जैसे संपत्ति या मरम्मत का मामला, फिलहाल टाल देना समझदारी होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है। आय के नए अवसर बने रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है, साथी के साथ खुलकर बात करना रिश्ते को और गहरा बनाएगा।
मकर राशिफल : साहस से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें
मकर राशि वालों के लिए लग्नेश शनिदेव आज पराक्रम भाव में वक्री गति से अकेले विराजमान हैं, और आज शनिवार को यह उनका अपना दिन भी है, इसलिए साहस, भाई-बहन और संवाद से जुड़े मामलों में आज विशेष स्थिरता व अनुशासन का प्रभाव रहेगा। इन सभी मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। चंद्रदेव आज दिनचर्या से जुड़े मामलों में सकारात्मकता देंगे। थकान को दूर करने के लिए भरपूर आराम करें। करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। कोई नई डील करने के लिए समय शुभ है। प्रेम जीवन में रिश्तों में सुधार जारी रहेगा। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अनुकूल है, दिनचर्या में छोटे बदलाव अपनाना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशिफल : आर्थिक फैसलों में संयम से लें काम
कुंभ राशि वालों के लिए लग्न पर अकेले विराजमान हैं। इससे महत्वाकांक्षा और नई सोच में आज जोश बना रहेगा। योजना बनाकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा, पर हर कदम सोच-समझकर उठाएं। चंद्रदेव की कृपा से संतान उन्नति करेगी और आपका नाम रोशन करेगी। शिक्षा और प्रेम से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज वित्तीय निर्णयों में विशेष धैर्य रखना जरूरी होगा, बड़े निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है, चंद्रदेव के प्रेम भाव में मित्र राशि में होने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर ऊर्जा में सुधार महसूस होगा। मगर, अत्यधिक तनाव से बचने की कोशिश करें, आराम के लिए भी समय निकालें।
मीन राशिफल : घरेलू मामलों में शुभता बनी रहेगी
मीन राशि वालों के लिए चंद्रदेव सुख स्थान में मित्र राशि में प्रवेश कर चुके हैं, इससे घर और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में आज सकारात्मकता महसूस होगी। परिवार के साथ समय बिताना खास सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सूर्यदेव के साझेदारी भाव में होने से व्यापारिक साझेदारी के लिए आज शुभ दिन रहेगा, कोई नया करार फायदेमंद हो सकता है। आर्थिक मामलों में बुध-शुक्र की गुप्त भाव में करीबी युति से अप्रत्याशित खर्च के बावजूद सुखद वित्तीय समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए आज अनुशासन के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा, नियमित दिनचर्या अपनाएं। व्यक्तित्व में आज अनुशासन दिखेगा। निर्णयों में देरी से बचने की कोशिश करें।