ऐसे लोग जिंदगी के हर सुख का भोग करते हैं जाने क्यों

हस्तरेखा विज्ञान में केतु को महत्वपूर्ण पर्वत माना गया है। केतु पर्वत से व्यक्ति के जीवन को लेकर सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है।

Update: 2022-01-23 13:29 GMT

 जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  हस्तरेखा विज्ञान में केतु को महत्वपूर्ण पर्वत माना गया है। केतु पर्वत से व्यक्ति के जीवन को लेकर सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में केतु पर्वत पूरी तरह से विकसित है और साथ में भाग्य रेखा भी स्पष्ट है तो वह अपने जीवन में सभी तरह के सुखों का भोग करता है। ऐसा व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मान-सम्मान भी पाता है। अभाव इस तरह के लोगों की तरक्की में आड़े नहीं आते। गरीब घर में जन्म लेने के बावजूद इस तरह के लोग जीवन में अत्यधिक ऊंचाइयों को पाने में सफल होते हैं।

लोकप्रिय होना चाहते हैं तो अपनाएं यह उपाय
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ में केतु पर्वत मणिबंध के ऊपर और शुक्र एवं चंद्र पर्वत के बीच में स्थित होता है। जिन लोगों के हाथ में केतु पर्वत अच्छी तरह से विकसित होता है वे अपने जीवन में सुविधा संपन्न और धनवान होते हैं। भौतिक उन्नति के मामले में ऐसे जातक बहुत ही उच्चकोटि के होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार व्यक्ति के जीवन में केतु का प्रभाव पांच से 20 वर्ष तक रहता है। यदि केतु पर्वत दबा हुआ और बेहद कमजोर स्थिति में है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत कम तरक्की कर पाता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन का अधिकांश समय गरीबी में जीवन यापित करता है। केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति के बचपन में अत्यधिक बीमार रहने और इसकी वजह से पढ़ाई बाधित होने की निशानी है।


Tags:    

Similar News

-->