Chanakya Niti में जाने किन 4 जगहों पर रहने वाले कभी नहीं बनते अमीर

Update: 2025-01-31 11:54 GMT
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के तौर पर जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता हासिल करता है
 चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है। चाणक्य नीति अनुसार घर खरीदते और बनवाते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना जिंदगी नर्क के समान बन जाती है तो आज हम आपको इसी विषय पर
चाणक्य नीति के बारे में बता रहे हैं।
  चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति के अनुसार जिस स्थान पर रहने वाले लोगों को नियम और कायदों का भय नहीं होता है ऐसी जगह पर कभी भी घर न बनवाएं। ऐसी जगहों पर हमेशा दंगे होने की आशंका बनी रहती है और जान माल की हानि का भी भय बना रहता है। ऐसी जगह पर घर बनवाने से बचना चाहिए। जहां लोगों में संस्कारों की कमी हो। उन्हें लोक लाज का भय भी न हो। ऐसी जगह पर घर बनाने से बचना चाहिए।
 जिस स्थान पर रोजगार के साधन न हो, ऐसी जगह पर घर बनवाना धन की बर्बादी है। ऐसी जगह पर घर बनाने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। चाणक्य अनुसार जहां दानी लोग निवास करते हैं दान पुण्य में विश्वास रखते हैं साथ ही कानून का पालन करते हैं और सहयोग की भावना रखते हैं। शांत स्वभाव के होते हैं ऐसी जगह पर घर बनवाना अच्छा होता है।
Tags:    

Similar News

-->