भारत

गैंगस्टर के मामा के दफ्तर में कार घुसने का LIVE वीडियो, निर्दलीय प्रत्याशी आए चपेट में

jantaserishta.com
31 Jan 2025 3:32 PM IST
गैंगस्टर के मामा के दफ्तर में कार घुसने का LIVE वीडियो, निर्दलीय प्रत्याशी आए चपेट में
x
आरोपी फरार.
नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव से पहले मुंडका से निर्दलीय प्रत्याशी और गैंगस्टर के मामा रामवीर शौकीन के दफ्तर में कार घुसने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस घटना में रामवीर शौकीन का पैर फ्रैक्चर हो गया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है.
बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी रामवीर शौकीन के ऑफिस में अचानक कार घुस गई. इस घटना के बाद रामवीर शौकीन ने कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों ने उन पर यह हमला कराया है.
बता दें कि पूर्व विधायक रामवीर शौकीन ने हाल ही में आज तक से बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने अपना घोषणा पत्र बनाया है. महिलाएं उन्हें सपोर्ट कर रही हैं. उन्होंने महिलाओं को कई तरह की सुविधा देने की बात कही है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे. इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मैदान में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story