धर्म: मिथुन संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान करें ये चीजें, दूर होंगी आपकी सभी समस्याएं

Update: 2025-06-15 04:43 GMT
dharm : हिंदू धर्म में मिथुन संक्रांति या कहें सूर्य संक्रांति का खासा महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने के हर मनोवांछित फल मिलता है। जानकारी दे दें कि सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते रहते हैं, ऐसे में अब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं इस कारण इसे मिथुन संक्रांति कहा जा रहा है। इस दिन स्नान-दान पुण्य को बेहद शुभ माना गया है।
इसके अलावा, आज पितृ को प्रसन्न करने के लिए भी पूजा की जाती है। तमाम लोग आज के दिन पितृ तर्पण करते हैं। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज क्या-क्या दान करना बेहद शुभ माना गया है।
उपाय
गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में मिथुन संक्रांति के दिन लोगों के बीच जल दान (वितरित) करना बेहद शुभ माना गया है, इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।
इस दिन लोगों के बीच अन्न दान का भी खासा महत्व है। यह दान महादानों में से एक माना जाता है, इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती और घर में खुशहाली बनी रहती है।
अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हैं तो मिथुन संक्रांति के दिन हरी मूंग दाल दान करें, इससे ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं और जातक को व्यापारिक लाभ भी प्राप्त होता है।
अगर घर में कलह रहती है तो मीठी चीजें दान करें इससे घर में शुभता आती है और कलह खत्म होती है।
मिथुन संक्रांति के दिन हर हाल में तांबे की चीजें जरूर दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं क्योंकि तांबा ही सूर्य देव का सबसे प्रिय धातु माना जाता है। इससे समाज में मान-सम्मान और स्वास्थ्य स्थिति सुधरती है।
जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष या फिर शनि दोष हैं, उन्हें आज यानी मिथुन संक्रांति के दिन मंदिर या गरीबों में काले तिल का दान करें। इससे पितृ दोष और शनि दोष शांत होता है।
Tags:    

Similar News