मूलांक 1 : मिल सकता है कोई सुखद समाचार
मंगलवार का दिन मूलांक 1 वालों के लिए कुछ मामलों में बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। आपको दोपहर के समय कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल भी आज बेहतर रहेगा। ऐसे में अगर आप किसी नए काम की शुरुआत या किसी योजना को आगे बढ़ने के प्लान बना रहे है थे, तो यह दिन उत्तम रहेगा। आपको लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। घर परिवार का माहौल भी आज खुशनुमा रहेगा।
मूलांक 2 : विवादों से रहें दूर
आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी बहस या विवाद से बचें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लगाएं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहतर होगा। लव लाइफ बिता रहे लोग, आज रिश्ते में पार्टनर की भावनाओं को समझें। किसी भी समस्या का हल एक साथ बैठकर खोजना बेहतर होगा। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।
मूलांक 3 : काम को मिलेगी खास पहचान
मंगलवार का दिन मूलांक 3 के लिए कुछ मामलों में बेहतर हो सकता है। अगर कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चल रही थी, तो अब उसका हल मिलने की संभावना है। काम में मेहनत और लगातार प्रयास से लाभ होगा। आपको एक खास पहचान भी मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए यह दिन उत्तम रहेगा।
मूलांक 4 : नए संपर्कों से होगा लाभ
आज के दिन मूलांक 4 वालों को नए संपर्क बनाने से लाभ हो सकता है। भविष्य के लिए यह संपर्क मददगार साबित हो सकते हैं। वर्कप्लेस पर आपको लाभ के नए मौके मिलने की संभावना है। हालांकि, सही फैसले लेने आवश्यक होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को भी मेलजोल बढ़ाने से फायदा हो सकता है। परिवार के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
मूलांक 5 : परिवार से मिलेगा कोई शुभ समाचार
आज का दिन मूलांक 5 के जातकों के लिए खुशनुमा रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने जानकार या दोस्त से हो सकती है, जिनके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के साथ घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य को आयोजित करने की योजना बना सकते हैं। आपको परिवार से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है, जिससे प्रसन्नता होगी। ऐसे में यह पूरा दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
मूलांक 6 : बड़ी समस्या का मिलेगा समाधान
मंगलवार का दिन मूलांक 6 वालों को लिए व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। अगर लंबे समय से किसी बड़ी समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब उसका समाधान मिल सकता है। अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी करने वालों को मेहनत का शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं। वहीं, घर-परिवार का माहौल भी आज खुशनुमा बना रहेगा।
मूलांक 7 : पुराने दोस्तों के साथ यादें होंगी ताजा
आज मूलांक 7 वालों को सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से लाभ हो सकता है। वर्कप्लेस में आपके द्वारा किए प्रयासों के अब अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं, जिससे सुकून महसूस होगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने जानकार या मित्र से होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। कुछ मामलों में दोस्तों का सहयोग भी आज मिलेगा।
मूलांक 8 : मान-सम्मान में होगी वृद्धि
आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए शुभ रहेगा। व्यापार से जुड़े जातक नए संपर्क बना सकते हैं और पुराने कनेक्शन से भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे। भविष्य में आपको अपने मजबूत संपर्कों से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मेलजोल बनाए रखना बेहतर होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने की संभावना बनी हुई। शाम को परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
मूलांक 9 : लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस
यह दिन मूलांक 9 वालों के लिए प्रेम और पारिवारिक जीवन में काफी अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम और मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ बिता रहे लोगों के दिन भी रोमांटिक रहेगी और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिससे आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी।