Pradosh Vrat November: नवंबर में प्रदोष व्रत कब है, जानें पूजा की सही तिथि और समय
:Pradosh Vrat November :भगवान शिव को समर्पित वैसे तो कई व्रत हैं, लेकिन प्रदोष व्रत उनमें सबसे खास महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत को देवों के देव भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। जिस तरह महीने में दो बार एकादशी मनाई जाती है, उसी तरह प्रदोष व्रत भी महीने में दो बार मनाया जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि नवंबर में प्रदोष व्रत कब मनाया जाएगा।
नवंबर प्रदोष व्रत 2025:
नवंबर माह में एक प्रदोष व्रत कार्तिक मास का अंतिम (शुक्ल पक्ष) प्रदोष व्रत होगा और दूसरा मार्गशीर्ष मास का पहला (कृष्ण पक्ष) प्रदोष व्रत होगा। हालाँकि, ये दोनों प्रदोष व्रत सोमवार को पड़ेंगे, इसलिए इन्हें सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
नवंबर में पहला प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3 नवंबर को सुबह 5:07 बजे से शुरू हो रही है। त्रयोदशी तिथि 4 नवंबर को सुबह 2:05 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, नवंबर का पहला प्रदोष व्रत 3 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है।
प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त - शाम 5:34 बजे से रात 8:11 बजे तक।
नवंबर में दूसरा प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 नवंबर को सुबह 4:47 बजे से शुरू हो रही है। त्रयोदशी तिथि 18 नवंबर को सुबह 7:12 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, नवंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
प्रदोष काल पूजा का शुभ समय शाम 5:27 बजे से रात 8:07 बजे तक है।