Palmistry: हस्तरेखाओं से देखकर जानें सेहत का हाल

Update: 2024-07-22 12:09 GMT
Palmistry हस्त रेखा विज्ञान: रेखाओं से न केवल आने वाले कल के बारे में पता चलता है। बल्कि सेहत के बारे में भी जानकारी म‍िलती है। हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर आप इन संकेतों को समझ जाएं तो समय रहते ही इलाज करवाकर स्‍वस्‍थ बने रहते हैं। इसके ल‍िए आपको क‍िसी हस्‍तरेखा व‍िशेषज्ञ को भी तलाशने की जरूरत नहीं है बल्कि आप यहां बताए इन आसान से ट‍िप्‍स पर गौर करें। ये आपके ल‍िए काफी हेल्‍पफुल साब‍ित होंगे और समय रहते ही आप अपना और अपने
पर‍िवार
का ख्‍याल भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं…
अगर रेखाओं पर द‍िख जाए कोई ऐसा संकेत
हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर कभी हथेली में अचानक से कुछ बिंदु नजर आने लगें तो सतर्क हो जाएं। कहते हैं ये बिंदु अस्थायी रोग का सूचक होता है। लेक‍िन अगर यह स्वास्थ्य रेखा पर नजर आए और हल्‍के लाल रंग का हो तो समझ लें क‍ि यह फीवर होने का संकेत है। वहीं विवाह रेखा पर ऐसा कोई बिंदु नजर आए तो यह चोट-चपेट लगने का संकेत होता है। ऐसे में सतर्क हो जाएं। इसके अलावा अगर शुक्र पर्वत पर काला बिंदु नजर आए तो समझ लें क‍ि यह गुप्तांग संबंध‍ित रोग होने का संकेत है।
अगर द‍िख जाए हृदय रेखा पर कुछ ऐसा तो
हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक की हृदय रेखा पर द्वीप या वृत्‍त जैसा कोई च‍िह्न नजर आए तो सतर्क हो जाएं। कहते हैं क‍ि हृदय संबंध‍ित बीमारी का संकेत होता है। कहते हैं क‍ि हाथ में द्वीप अधिक बन जाने से मानसिक दुर्बलता, मानसिक रोग तथा irritability Palmistry: हस्तरेखाओं से देखकर जानें सेहत का हालजाता है। वहीं अगर क‍िसी जातक की रेखाएं पीले रंग की हो, नाखूनों का रंग अत्‍यधिक लाल हो साथ ही उसपर कुछ धब्‍बे भी हों। तो कहते हैं क‍ि ऐसे जातकों को आंतों संबंध‍ी बीमारी होने का खतरा रहता है।
अगर द‍िखे कोई ऐसा च‍िह्न तो जानें मतलब
हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक की हथेली में जाल जैसा चिह्न नजर आए तो सतर्क हो जाएं। कहते हैं क‍ि अगर यह जाल मंगल पर्वत पर हो तो व्यक्ति को मानसिक अशांत‍ि एवं उद्विग्नता रहती है। वहीं केतु पर्वत पर जाल हो तो यह चेचक और चर्म रोग होने का संकेत होता है। वहीं हृदय रेखा पर कोई जाल नजर आए तो इसे भी अशुभ माना गया है। कहते हैं क‍ि इस स्थिति में जातक गंभीर मानस‍िक समस्‍याओं से घिरे रहते हैं। माइग्रेन और स‍िर दर्द की समस्‍या भी लगी ही रहती है।
Tags:    

Similar News

-->