Nag Panchami 2025 Wishes: नाग पंचमी पर इन संदेशों के साथ दोस्तों और शिव भक्तों को दें शुभकामनाएं

Update: 2025-07-29 02:40 GMT
Nag Panchami 2025 Wishes: शास्त्रों में नाग को भगवान शिव का गहना माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी के शुभ अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में महादेव की आराधना का भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा महिलाएं घर के मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाकर उनकी पूजा भी करती हैं, जिससे घर से सभी दोष दूर और खुशहाली वास करती हैं। नाग देवता को समर्पित यह पर्व 29 जुलाई 2025 यानी आज मनाया जा रहा है। इस तिथि पर शिव योग, रवि योग का संयोग होने पर इसकी महत्ता और भी कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में आप अपने दोस्तों, शिव भक्तों और प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए नागपंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
सावन का महीना आया है
हो रही खुशियों की बौछार
आपके लिए शुभ हो
नाग पंचमी का त्योहार।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

शिवजी के गले में जिनका वास है।
उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश्वास है।
जीवन की बाधाएं जरूर मिटाएंगे।
नाग पंचमी पर लावा दूध चढ़ाएंगे ।
परिवार के साथ नाग पंचमी मनाएंगे।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

सावन का आया भक्तों महीना है
नाग पंचमी का त्योहार है
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Tags:    

Similar News