March Ekadashi 2025 Date: मार्च में कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Update: 2025-03-02 01:11 GMT
March Ekadashi 2025 Date: एकादशी का उपवास रखने और पूजा करने वालें जातकों पर लक्ष्मी माता और विष्णु जी की खास कृपा बरसती है। तो आइए जानते हैं कि मार्च माह में एकादशी का व्रत कब-कब रखा जाएगा। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। बता दें कि प्रत्येक महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष में एकादशी का व्रत करने का विधान है। दोनों ही पक्ष में रखी जाने वाली एकादशी व्रत को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
मार्च 2025 एकादशी व्रत तिथियां
आमलकी एकादशी व्रत- 10 मार्च 2025
पापमोचिनी एकादशी व्रत- 25 मार्च 2025
1. आमलकी एकादशी व्रत 2025
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में जाना जाता है। आमलकी एकादशी महाशिवरात्रि और होली के मध्य में आती है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 9 मार्च 2025 को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 10 मार्च को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। आमलकी एकादशी व्रत का पारण 11 मार्च 2025 को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 6 बजकर 50 मिनट से सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। बता दें कि एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है इसलिए इसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।
पापमोचिनी एकादशी होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के मध्य में आती है। पापमोचिनी एकादशी का व्रत 25 मार्च 2025 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की प्रारंभ 25 मार्च को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर होगा और समाप्त 26 मार्च को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर होगा। पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 26 मार्च को किया जाएगा। पारण के लिए उत्तम समय दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से शाम 4 बजकर 24 मिनट के बीच रहेगा।
Tags:    

Similar News