जानिए तुलसी का पौधा लगाते समय इन नियमों का करें पालन
तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. घरों में तुलसी की पूजा (Worship of Tulsi) की जाती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. घरों में तुलसी की पूजा (Worship of Tulsi) की जाती है. कहा जाता है कि तुलसी को घर से लगाने से वास्तु दोष दूर होता है. इतना ही नहीं, गरुड़ पुराण (Garuda Purana) में बताया गया है कि अगर मरते समय किसी के मुंह में तुलसी का पत्ता डाल दिया जाए तो उसकी आत्मा को सद्गति प्राप्त होती है. इसके अलावा तुलसी को औषधीय पौधा माना गया है. आयुर्वेद में तुलसी का इस्तेमाल तमाम समस्याओं के निवारण के लिए औषधि के रूप में किया जाता है. लेकिन तुलसी का पौधा दो तरह का होता है. एक हरी पत्तियों वाला और दूसरा काला व बैंगनी पत्तियों वाला. इन्हें रामा तुलसी और श्यामा तुलसी (Rama Tulsi and Shyama Tulsi) कहा जाता है. आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से कौन सा पौधा लगाना शुभ है !