Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन का समय बढ़ाया गया

Update: 2025-07-24 05:09 GMT
Hariyali Teej 2025: तीर्थ नगरी वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी महाराज हरियाली तीज पर विशेष दर्शन करने जा रहे हैं, जिसे लेकर ठाकुर बांके बिहारी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। हरियाली तीज के पावन पर्व पर लाखों भक्त वृंदावन आते हैं और उनके मन में अपने आराध्य के दर्शन की एक अलग ही इच्छा और भावना होती है ताकि वे अपने आराध्य के दर्शन कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा न्यायालय के आदेश के बाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है।
वर्ष 2025 में हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बांके बिहारी महाराज का विशेष दर्शन होता है जिसमें वे सोने-चांदी से बने झूले में विराजमान होकर दर्शन देते हैं। ठाकुर बांके बिहारी महाराज के हरियाली तीज के पावन अवसर पर यानि 27 जुलाई को सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे दर्शन होंगे, इसी के अनुसार नियमों और सेवाओं में बदलाव होंगे।
27 जुलाई को ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक होंगे।
राजभोग और शयनभोग की आरती में भी बदलाव किया गया है, आपको बता दें कि ठाकुर बांके बिहारी महाराज की सुबह की श्रृंगार आरती 7:55 बजे होगी और आज वह सेवा सुबह 8:00 बजे होगी और राजभोग आरती दोपहर 1:55 बजे होगी, जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएँगे। ठाकुर बांके बिहारी महाराज की सायंकालीन शयन आरती 10:55 बजे होगी तथा रात्रि 11:00 बजे ठाकुर बांके बिहारी महाराज के पट बंद कर दिए जाएंगे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के विशेष दर्शन होंगे जिसमें ठाकुर बांके बिहारी को स्वर्ण रजत झूले में विराजमान किया जाएगा तथा हमने पुलिस प्रशासन से बल की मांग की है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Tags:    

Similar News