Basant Panchami पर करें इन चीजों का दान, माँ सरस्वती की होगी कृपा

Update: 2025-02-01 05:58 GMT
Basant Panchami ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन बसंत पंचमी को बहुत ही खास माना जाता है जो कि विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित दिन होता है इस दिन विद्यार्थी ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं
 मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है और शिक्षा के मार्ग पर आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा, ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किन चीजों का दान आपको पुण्य प्रदान कर सकता है। इसके अलावा गुड लक के लिए भी यह दान उपयोगी है तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
 बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान—
आपको बता दें कि बसंत पंचमी के दिन अगर पीली चीजों का दान किया जाए तो उत्तम माना जाता है इस दिन पीले रंग की वस्तु जैसे पीले अनाज, पीली मिठाई का दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन गरीबों और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान जरूर करें।
 जैसे किताब, कॉपी, पेन और पेंसिल या कलर्स का दान करने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। बसंत पंचमी पर शिक्षा संबंधित चीजों का दान करना अच्छा होता है। बसंत पंचमी के दिन धन का दान करना भी उत्तम माना जाता है इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान जरूर करें।
Tags:    

Similar News

-->