होली की राख से करें ये उपाय,घर में आएगी खुशियां

होली की राख आपको धनवान कर सकती है।

Update: 2022-03-18 01:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देशभर में होली की तैयारी जोरों पर है। होली से पहले देशभर में होलिका दहन का त्योहार मनाया गया |इस बार को होलिका दहन के मौके पर खास योग आज के चार खास योग जैसे मृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग और गुर्वादित्‍य योग 

मान्यता के मुताबिक होलिका की अग्नि में लावा या नारियल फेंककर अपने और परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं तो वहीं कुछ लोग होलिका की अग्नि में जौ फेंककर सभी नकारात्मक चीजों से छुटकारा पाने के लिए भी भगवान से प्रार्थना करते हैं।
ऐसी मान्यता हम सभी जानते है पर क्या आप जानते है कि होली की राख घर लाने से घर में खुशी आती है। होलिका दहन के बाद कई लोग अपने घर राख ले आते है ये राख कई तरह के दोषों को निवारण करती है। होली की राख आपको धनवान कर सकती है। इतना ही नही आपके के घर में खुशी आ सकती है। बस करे ये पांच उपाय।
होली की राख से करें ये उपाय...
पहला उपाय- होली दहन के दूसरे दिन होली की राख को घर लाकर उसमें थोडी सी राई और खड़ा नमक मिलाकर किसी बर्तन में रख लें। ये बर्तन घर में किसी सुरक्षित जगह रखें। इस उपाय से नजर दोष और बुरे समय से मुक्ति मिल सकती हैऔर इतना ही नही आपको धनवान कर देगी।
दूसरा उपाय- अगर आप या आपके घर पर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा हावी है तो होली की राख को ताबीज में बांधकर पहनने से उसके ऊपर बुरी आत्माओं का साया नहीं रहता है। साथ ही टोने-टोटके का असर भी नहीं होता।
तीसरा उपाय- अगर किसी की कुंडली में ग्रह दोष है तो होली की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से ग्रह दोष समाप्त हो जाता है।
चौथा उपाय- होलिका दहन और होली की रात हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद लगातार 40 दिनों तक रोज एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से हनुमानजी भक्त की सभी परेशानियां दूर कर सकते है।
पांचवा उपाय- होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं और अपनी इच्छा के अनुसार धन का दान करें।


Tags:    

Similar News

-->