नई दिल्ली: ऑफिस में एंट्री लेते ही डेडलाइन, मीटिंग और लगातार एक के बाद एक काम खत्म होने से पहले ही आपका दिमाग ओवरलोडड महसूस करता है। आप दिमाग को शांत रखने के लिए काफी कुछ करते हैं, लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी स्ट्रेस धीरे-धीरे बढ़ता ही है। क्या हो कि अगर आप अपनी डेस्क पर सिर्फ 3 मिनट में अपना दिमाग रीसेट कर सकें?
भगवान हनुमान से प्रेरित यह सरल धार्मिक संस्कार व्यस्त प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है। कोई लंबी प्रार्थना नहीं, कोई महंगा सेटअप नहीं, बस तनाव कम करने और फोकस बढ़ाने का असरदार तरीका। आइए जानते हैं 3 मिनट का ऑफिस डेस्क रिचुअल जो आपके काम में गुणवत्ता और तेजी लाने का काम करेगा।
स्ट्रेस साइकिल को ब्रेक करने के लिए रुकें
जब काम करते समय दिमाग में सुस्ती या स्ट्रेस भरा जैसा एहसास हो तो 30 सेकंड का एक सिंपल पॉज लें। शांत बैठें, अपनी आंखें बंद करें और अपने आस पास होने वाली चीजों पर रिएक्ट करना बंद कर दें। यह छोटा-सा ब्रेक स्ट्रेस साइकिल को फौरन रोक देता है। आपकी सांसे धीमी होने लगती हैं, आपके विचार शांत हो जाते हैं और शरीर रिलैक्स होने लगता है।
यह पॉज आपकी चिंताओं के बीच एक गैप बनाता है, जिससे शरीर एक बार फिर से दिमाग को ताजगी महसूस कराता है। हनुमान जी की शांत और फोक्सड एनर्जी की तरह यह पल आपको पीछे हटने, क्लैरिटी पाने और एक स्थिर दिमाग के साथ फिर से काम पर लौटने में मदद करता है।
एनर्जी बदलने के लिए मंत्र पढ़ें
अब धीरे-धीरे ऊं हनुमते नम: मंत्र का जाप एक मिनट तक शांत और एक समान लय में दोहराएं। शब्दों को बोलने में किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। हर बार बोलने के तरीके को नैचुरली बहने दें और अपना ध्यान आवाज पर रखें। जैसे-जैसे आप इसे दोहराते रहेंगे, आपका ध्यान धीरे-धीरे भटकने वाली चीजों से दूर अंदर की तरफ जाएगा।
यह आसान सी प्रैक्टिस दिमागी शोर को कम करने और आपके बिखरे हुए विचारों को वापस लाने में मदद करती है। आपको थोड़ी एनर्जी और सुरक्षा का एहसास होने लगता है। कुछ ही पलों में आपकी सांस धीमी हो जाएगी, मन शांत हो जाएगा और आपकी एनर्जी स्ट्रेस और टेंशन से शांत, फोक्सड और आत्मविश्वास से भर उठेगी।
स्ट्रेस कम करने के लिए सांस का इस्तेमाल
ऑफिस डेस्क पर धीरे-धीरे गहरी सांस लें अपनी नाक से पूरी सांस अंदर लें, थोड़ी देर के लिए रोकें और फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस साइकिल क कम से कम पांच बार पूरे ध्यान से करें।
जैसे-जैसे आपकी सांस स्थिर होती है आपका शरीर अपने आप रिलैक्स होने लगता है। आपकी सांस का सीधा संबंध आपके स्ट्रैस लेवल से जुड़ा है और इसे धीमा करने से मन और दिमाग दोनों को शांत होने का सिग्नल मिलता है।
हर सांस छोड़ने के साथ टेंशन, प्रेशर और नकारात्मक विचारों को छोड़ने की कल्पना करें। हर सांस के साथ अपने शरीर में शांति महसूस करें। यह आसान प्रैक्टिस आपको स्थिर करती है और आपके दिमाग को साफ करती है। इसके अलावा आपकी स्ट्रेस, आलस और थकान को दूर भी करती है।
Tags: