होली पर जरूर करें ये 7 आसान उपाय

इस वर्ष रंगों का त्योहार होली 29 मार्च दिन सोमवार को है। इससे एक दिन पूर्व रात्रि में होलिका द​हन 28 मार्च दिन रविवार को होगा।

Update: 2021-03-26 10:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   इस वर्ष रंगों का त्योहार होली 29 मार्च दिन सोमवार को है। इससे एक दिन पूर्व रात्रि में होलिका द​हन 28 मार्च दिन रविवार को होगा। हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अपना एक विशेष महत्व है और ज्योतिष में उससे जुड़े कुछ उपाय होते हैं। उनको अपना करके व्यक्ति अपनी समस्याओं से कुछ हद तक निजात पा सकता है। हालांकि इनके बारे में कोई दावा नहीं किया जाता सकता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं होली पर आर्थिक तंग से उबरने के कुछ आसान उपाय।

होलिका दहन के दिन आग में अलसी, मटर, गेहूं और चना डालने से पैसों की तंगी दूर होती है।
2. होली के दिन श्रीयंत्र को दुकान की तिजोरी या घर के लॉकर में रखने से धन संपदा में वृद्धि होती है।
3. होली की रात पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने और वृक्ष की सात बार परिक्रमा करने से सभी प्रकार के आर्थिक संकट दूर होते हैं।
होली के दिन यदि आप सात मोती शंख को घर में शुद्ध स्थान या पूजा स्थल पर रखते हैं तो आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और रोग से भी मुक्ति मिलती है।

5. यदि कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं या आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात 21 गोमती चक्र को शिवलिंग पर अर्पित कर दें। फिर होली की सुबह उनको उठाकर तिजोरी या फिर लॉकर में रख दें।
होली के दिन एक आंख वाले नारियल की पूजा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा होती है। धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
7. होलिका दहन के वक्त आग में सरसों दाने डालने और माता लक्ष्मी को स्मरण करने से जीवन में पैसे की तंगी दूर होती है। सौभाग्य और शुभता में भी वृद्धि होती है।


Tags:    

Similar News

-->